चलती ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
रायपुर । संवाददाता: रविवार सुबह एक चलती ट्रक में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. घटना उस समय हुई जब ट्रक छत्तीसगढ़ के रायपुर से केसिंगा के पास उद्यानबाधा की ओर जा रही थी.
ट्रक में किराने का सामान और कॉस्मेटिक उत्पाद लदे थे, जिनकी कीमत लाखों रुपये थी.
सूचना मिलते ही कोमना फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया.
हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है. इस हादसे में ड्राइवर और हेल्पर सुरक्षित हैं.