रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छात्रा हेमाद्री चौधरी राज्य वीरता पुरस्कार से होंगी सम्मानित

C

CG Khabar

22 जन. 2026, 11:50 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

 हेमाद्री चौधरी
हेमाद्री चौधरी

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुंदा विकासखंड के मटिया गांव की कक्षा 9 की छात्रा हेमाद्री चौधरी ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक मासूम बच्चे की जान बचाकर पूरे इलाके को गौरवान्वित किया है. 2 अक्टूबर 2025 को गांव के तालाब के पास खेलते समय पहली कक्षा का एक बच्चा गहरे पानी में गिर गया और डूबने लगा. 


मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने तालाब में उतरने से इनकार कर दिया, लेकिन हेमाद्री ने बिना एक पल गंवाए तालाब में छलांग लगा दी.

विज्ञापन


खुद संघर्ष करते हुए हेमाद्री ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस साहसिक कार्य से गांव में खुशी और राहत की लहर दौड़ गई. हेमाद्री की बहादुरी की पहले स्कूल स्तर पर बाल दिवस के अवसर पर सराहना की गई थी. 


अब उनके इस निस्वार्थ साहस को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने उन्हें राज्य वीरता पुरस्कार 2025 के लिए चयनित किया है.


महिला एवं बाल विकास निदेशालय के अनुसार, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 को राज्य स्तरीय समारोह में पांच वीर बच्चों को सम्मानित किया जाएगा. 

प्रत्येक चयनित बच्चे को 25 हजार रुपये की नकद राशि, पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. इस अवसर पर हेमाद्री चौधरी को भी औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा.


बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने हेमाद्री के साहस पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी त्वरित निर्णय क्षमता, सूझबूझ और निस्वार्थ भावना सच्चे साहस का उदाहरण है.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP