रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

लाल किला विस्फोट: अल-फलाह यूनिवर्सिटी से 10 लोग गायब

C

CG Khabar

19 नव. 2025, 07:20 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

अल-फलाह यूनिवर्सिटी
अल-फलाह यूनिवर्सिटी

नई दिल्ली । डेस्क: दिल्ली के लाल किले में हुए विस्फोट की घटना के बाद फरीदाबाद स्थित निजी अल-फलाह विश्वविद्यालय सुर्खियों में है. विस्फोट से जुड़े 'मेडिकल मॉड्यूल' के पर्दाफाश के बीच विश्वविद्यालय से जुड़े कम से कम 10 लोगों के अचानक लापता होने की खबर ने जांच एजेंसियों को सतर्क कर दिया है. 


इनमें से तीन लोग कश्मीर के निवासी बताए जा रहे हैं, और सभी के मोबाइल फोन बंद हैं. प्रशासन ने इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रबंधन को दे दी है.

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस की संयुक्त जांच में अल-फलाह से जुड़े कई व्यक्तियों के रहस्यमय ढंग से गायब होने का मामला सामने आया. इनमें विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारी और छात्र शामिल हैं. सवाल उठ रहा है कि क्या ये लापता लोग विस्फोट कांड से जुड़े हैं या 'मेडिकल मॉड्यूल' के नेटवर्क से? 


खुफिया एजेंसियां अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची हैं, लेकिन इनके जिहादी मॉड्यूल से लिंक की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा. फिलहाल, इनकी तलाश ही जांचकर्ताओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है.


इसी बीच, आर्थिक अनियमितताओं के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने कल अल-फलाह विश्वविद्यालय के संस्थापक को गिरफ्तार कर लिया. जांच में विश्वविद्यालय से जुड़ी कम से कम 9 फर्जी कंपनियों का पता चला, जिनका पता एक ही है. 


सवाल यह है कि क्या इन अनियमितताओं से जुटाई गई धनराशि आतंकवादी गतिविधियों में इस्तेमाल हुई? ईडी इसकी गहन जांच कर रही है.


विस्फोट की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अल-फलाह जैसे संस्थानों पर नजर रख रही हैं, जहां संदिग्ध गतिविधियों की आशंका जताई जा रही है. अधिक जानकारी के लिए जांच जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP