आतंक के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत- पीएम मोदी
नई दिल्ली । डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार 22 अप्रैल, 2026 को पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत कभी भी किसी भी रूप में आतंकवाद के सामने नहीं झुकेगा.
उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवादियों के घिनौने मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे.
गौरतलब है कि पिछले साल आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने कायराना हमला किया था, जिसमें देश भर के 26 निर्दोष लोगों, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे, की जान चली गई थी.
इस दुखद अवसर पर पीएम मोदी ने देश की अखंडता और आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति को दोहराया.