शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी पेरारिवलन HC में वकालत करेंगे

C

CG Khabar

28 अप्रै. 2026, 04:27 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

एजी पेरारिवलन
एजी पेरारिवलन

चेन्नई । डेस्क: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट चुके ए.जी. पेरारिवलन ने सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को काला कोट पहनकर अपने जीवन की एक नई पारी की शुरुआत की.


साल 2022 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिहा किए जाने के बाद, पेरारिवलन ने अब बार काउंसिल ऑफ तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक अधिवक्ता के रूप में अपना नामांकन कराया है. 

विज्ञापन


वे अब मद्रास उच्च न्यायालय में वकालत करेंगे.


गौरतलब है कि 18 मई, 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी असाधारण शक्तियों का प्रयोग करते हुए पेरारिवलन की रिहाई का ऐतिहासिक आदेश दिया था. 

1991 के हत्याकांड मामले में दशकों जेल में बिताने के बाद, अब पेरारिवलन कानूनी पेशे के जरिए समाज की मुख्यधारा में लौट आए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP