सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच दुनिया की सबसे बड़ी तेल डील

C

CG Khabar

29 अग. 2026, 01:09 AM 2 मिनट में पढ़ें 4

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन । डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ एक ऐतिहासिक ऊर्जा समझौते का ऐलान किया है. ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका को दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला के 65 अरब बैरल के विशाल तेल भंडार पर नियंत्रण मिलेगा. 


राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस उपलब्धि को "विश्व इतिहास की सबसे बड़ी ऑयल डील" करार दिया है. इस महत्वपूर्ण समझौते को बातचीत की मेज पर लाने में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने प्रमुख भूमिका निभाई है.

विज्ञापन


यह वैश्विक समझौता ऐसे समय पर हुआ है जब अमेरिका घरेलू स्तर पर पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और ऊर्जा संकट से जूझ रहा है. ईरान के साथ जारी सैन्य संघर्ष के छह महीने पूरे होने और आपूर्ति की चिंताओं के बीच अमेरिकी प्रशासन पर दबाव काफी बढ़ गया था. 


स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका का रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व अगस्त की शुरुआत में 300 मिलियन बैरल से भी नीचे चला गया था.


वेनेजुएला के पास दुनिया का लगभग 17 प्रतिशत कच्चा तेल भंडार मौजूद है, लेकिन बुनियादी ढांचे के खस्ताहाल होने के कारण वह अपनी क्षमता के अनुरूप उत्पादन नहीं कर पा रहा था. 


निकोलस मादुरो को हटाए जाने के बाद से ही ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला के तेल क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों की वापसी और निवेश की योजना पर काम कर रहा था. इस समझौते के बाद अब अमेरिकी कंपनियों के पास वेनेजुएला के पहले से चिह्नित विशाल तेल संसाधनों का दोहन करने और वैश्विक आपूर्ति को रफ्तार देने का सीधा रास्ता साफ हो गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP