रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर में खेला जाएगा महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच

रायपुर में पहली बार खेला जाएगा महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच

C

CG Khabar

09 मई 2026, 05:12 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

क्रिकेट
क्रिकेट

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी अब महिला क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय मेजबानी का गवाह बनेगी. बीसीसीआई ने भारत और जिम्बाब्वे महिला टीमों के बीच अक्टूबर में होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है.


शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में महिला अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे. तीन मैचों की टी20 सीरीज का पूरा कार्यक्रम रायपुर में ही होगा. सीरीज का पहला टी20 16 अक्टूबर को, दूसरा 18 अक्टूबर को और तीसरा मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा.

विज्ञापन


भारतीय महिला टीम के लिए यह ऐतिहासिक मौका होगा क्योंकि रायपुर में अब तक पुरुष टीम के आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैच ही आयोजित हुए हैं. वहीं जिम्बाब्वे महिला टीम का भारत का यह पहला दौरा होगा.


इस सीरीज को 2027 में श्रीलंका में होने वाली महिला टी20 चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बीसीसीआई महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए लगातार ज्यादा से ज्यादा मैच आयोजित कर रहा है.


वनडे सीरीज की मेजबानी बड़ौदा को मिली है. दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मुकाबले 23, 25 और 28 अक्टूबर को बड़ौदा में खेले जाएंगे. कुल मिलाकर दोनों टीमें छह अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगी.

रायपुर में महिला अंतरराष्ट्रीय मैच की घोषणा से स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है. शहर अब महिला क्रिकेट का नया केंद्र बनने जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP