शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

तमिलनाडु के चुनावी आंकड़े चौकाने वाले, बंगाल में भाजपा को बढ़त

C

CG Khabar

04 मई 2026, 05:24 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

विजय TVK
विजय TVK

नई दिल्ली । डेस्क: सोमवार को देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गये हैं. सबसे ज्यादा चौंकाने वाले रुझान तमिलनाडु से है. चुनाव आयोग के सुबह के 10:45 बजे तक के रुझानों के मुताबिक तमिलनाडु में 98 सीटों के साथ TVK सबसे आगे चल रही है. वहां AIDMK 63 सीटों पर आगे चल रही है तथा DMK 35 सीटों पर आगे चल रही है.


पश्चिम बंगाल में भाजपा 91 सीटों पर आगे है तो टीएमसी 48 सीटों पर. सीपीएम 1 सीट पर आगे चल रही है.


असम में भाजपा 75 सीटों पर तथा कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है.


केरल में कांग्रेस 61 सीटों पर, सीपीएम 28 सीटों पर, सीपीआई 9 सीटों पर केरल कांग्रेस KEC 7 सीटों पर आगे चल रही है.


पुडुचेरी में AINRC 7 सीटों पर, कांग्रेस 3 सीटों पर तथा भाजपा 2 सीटों पर आगे है. वहीं DMK 2 सीटों पर आगे चल रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP