सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

VB-G RAM G : सोनिया गांधी ने बताया 'काला कानून', देशभर में विरोध होगा

C

CG Khabar

20 दिस. 2025, 03:59 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

सोनिया गांधी
सोनिया गांधी

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) को निरस्त कर उसकी जगह नया विधेयक लाने पर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने केंद्र सरकार पर ग्रामीण गरीबों के हितों पर 'बुलडोजर' चलाने का आरोप लगाया और इस नए कानून को 'काला कानून' करार दिया. 


सोनिया गांधी ने स्पष्ट किया कि देशभर के लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता इस कानून का विरोध करेंगे. उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार के दौरान लाया गया मनरेगा एक क्रांतिकारी कदम था, जिसने करोड़ों भूमिहीन मजदूरों और किसानों को रोजगार का कानूनी अधिकार देकर पलायन रोकने और ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने में मदद की थी.

विज्ञापन


सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने बिना किसी परामर्श या विपक्ष को विश्वास में लिए मनरेगा के स्वरूप को मनमाने ढंग से बदल दिया है. उन्होंने विशेष रूप से योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने और शक्तियों के केंद्रीकरण पर आपत्ति जताई. 


उनके अनुसार, अब दिल्ली में बैठी सरकार यह तय करेगी कि किसे और कैसे रोजगार मिलेगा, जो जमीनी हकीकत से कोसों दूर है. 


गौरतलब है कि संसद ने हाल ही में 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)' यानी VB-G RAM G बिल पारित किया है, जो 20 साल पुराने मनरेगा की जगह लेगा. जहाँ सरकार इसे पुरानी कमियों को दूर करने वाला बता रही है, वहीं विपक्ष इसे राज्यों पर वित्तीय बोझ डालने और ग्रामीण गरीबों के अधिकारों पर हमला मान रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP