सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

डोनाल्ट ट्रंप की कटौती से 1.4 Cr जान खतरे में

डोनाल्ट ट्रंप की कटौती से 1.4 Cr जान खतरे में: अध्ययन

C

CG Khabar

01 जुल. 2025, 03:51 AM 2 मिनट में पढ़ें 4

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली । डेस्क: एक नये अध्ययन के अनुसार, अमरीकी विदेशी सहायता में भारी कटौती से विश्व के 1.4 करोड़ से अधिक कमजोर लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है. जिनमें 45 लाख से ज्यादा 5 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल हैं. यह अध्ययन मंगलवार को प्रतिष्ठित पत्रिका लैंसेट में प्रकाशित हुआ है.


बार्सिलोना इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ (आईएसग्लोबल) के शोधकर्ता डेविड रासेला ने चेतावनी दी कि अमरीकी सहायता एजेंसी (यूएसएआईडी) के फंड में 83 फीसदी की कटौती से निम्न और मध्यम आय वाले देशों में स्वास्थ्य क्षेत्र की दो दशकों की प्रगति रुक सकती है. यह कटौती वैश्विक महामारी या बड़े युद्ध के समान प्रभाव डाल सकती है.

विज्ञापन


अध्ययन में पाया गया कि 2001 से 2021 के बीच यूएसएआईडी ने 133 देशों में 9.1 करोड़ मौतों को रोका गया है. कटौती के परिणामस्वरूप 2030 तक 1.4 करोड़ अतिरिक्त मौतें हो सकती हैं, जिनमें हर साल लगभग 7 लाख बच्चों की मृत्यु भी शामिल है.


यूएसएआईडी के कार्यक्रमों से सभी कारणों से होने वाली मौतों में 15 फीसदी और 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु में 32 फीसदी की कमी आई थी.


इस बीच, जर्मनी, यूके और फ्रांस जैसे देश भी अपनी सहायता में कटौती की योजना बना रहे हैं. शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी कि इससे आने वाले वर्षों में और अधिक मौतें हो सकती हैं.


स्पेन के सविल में इस सप्ताह एक दशक में सबसे बड़ा सहायता सम्मेलन हो रहा है, लेकिन अमरीका इसमें शामिल नहीं होगा. रासेला ने कहा, "अब सहायता बढ़ाने का समय है, न कि कम करने का."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP