कान्हा टाइगर रिजर्व में 2 महिला माओवादी मारी गईं
मंडला | संवाददाता: सुरक्षाबलों ने मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में एक मुठभेड़ में दो माओवादियों को मार गिराने का दावा किया है.
पुलिस का कहना है कि मारे गए माओवादियों की पहचान छत्तीसगढ़ के सुकमा की प्रमिला और गढ़चिरौली, महाराष्ट्र की ममता के तौर पर किया गया है. दोनों महिला माओवादियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम था.
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कान्हा टाइगर रिजर्व के परसाटोला के पास माओवादियों की उपस्थिति की खबर के बाद सुरक्षाबलों की एक टीम रवाना की गई थी. इसके बाद बुधवार की सुबह माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुए. जहां मुठभेड़ खत्म होने के बाद दो महिला माओवादियों का शव बरामद किया गया.
पुलिस का कहना है कि अभी भी इलाके में सर्चिंग जारी है और मारे जाने वाले माओवादियों की संख्या बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है.