शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

नागपुर में छत्तीसगढ़ से भागी दो लड़कियां मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षित मिलीं

C

CG Khabar

12 अक्टू. 2026, 03:07 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

छत्तीसगढ़ पुलिस
छत्तीसगढ़ पुलिस

नागपुर । डेस्क: नागपुर के व्यस्त सीताबर्डी इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन पर सतर्क कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से छत्तीसगढ़ से लापता हुई दो लड़कियों (15 वर्षीय नाबालिग और 18 वर्षीय युवती) को सुरक्षित बचा लिया गया.


29 सितंबर से अपने घर से लापता ये दोनों दोस्त रायपुर की रहने वाली हैं. नागपुर पहुंचने से पहले वे दिल्ली भी गई थीं. 


सीताबर्डी स्टेशन पर जब वे टिकट लेने पहुंचीं, तो टिकट काउंटर पर तैनात महिला कर्मचारी को उनकी बातों और व्यवहार पर संदेह हुआ. कर्मचारी ने बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए लड़कियों को बातचीत में उलझाए रखा और तुरंत सुरक्षा अधिकारियों को सूचित कर दिया.


पूछताछ के दौरान लड़कियों ने स्वीकार किया कि वे बिना बताए घर से निकली थीं. मामले की जांच करने पर पता चला कि छत्तीसगढ़ के बेतिया पुलिस स्टेशन में इनमें से एक लड़की के भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.


मामले की जानकारी तुरंत पुलिस और परिजनों को दी गई. प्रक्रिया पूरी करने के बाद 18 वर्षीय युवती को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि 15 वर्षीय नाबालिग को प्राथमिक रूप से बाल सुधार गृह भेजा गया, जहां से छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम उसे अपननी कस्टडी में लेकर वापस उसके घर ले गई.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP