शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

TMC के जहांगीर खान भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार

C

CG Khabar

08 जून 2026, 07:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

 जहांगीर खान
जहांगीर खान

कोलकाता । डेस्क: उत्तर बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास से तृणमूल कांग्रेस के नेता और फाल्टा विधानसभा उपचुनाव के पूर्व उम्मीदवार जहांगीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 'पुष्पा' के नाम से मशहूर जहांगीर खान पर जबरन वसूली के कई आरोप हैं. पुलिस के अनुसार, उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कोलकाता लाया जा रहा है.


विशेष कार्य बल को खुफिया जानकारी मिली थी कि जहांगीर खान सीमा पार भागने की फिराक में हैं. इसी इनपुट के आधार पर एसटीएफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें बॉर्डर के पास से दबोच लिया. 


यह गिरफ्तारी कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा 26 मई को जहांगीर खान को मिली अंतरिम सुरक्षा हटाने के कुछ ही हफ्तों बाद हुई है. पुलिस ने बताया कि दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा थाने में उनके खिलाफ सात प्राथमिकी दर्ज हैं.


गौरतलब है कि जहांगीर खान ने 21 मई को हुए फाल्टा विधानसभा उपचुनाव से ठीक 48 घंटे पहले, यानी 19 मई को अचानक अपना नाम वापस ले लिया था. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह 'गोल्डन फाल्टा' का सपना देखते हैं और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी फाल्टा के विकास के लिए एक विशेष पैकेज दे रहे हैं, इसलिए वह इस चुनाव से पीछे हट रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP