शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

नारायणपुर में फ़ूड पॉइज़निंग से 5 बच्चों की मौत

C

CG Khabar

24 अक्टू. 2025, 06:00 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

शव
शव

नारायणपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर ज़िले के गोट गाँव में गुरुवार को फ़ूड पॉइज़निंग के कारण 5 बच्चों की मौत हो गई.


कलेक्टर प्रतिष्ठा मामगाई ने बताया कि दूषित भोजन खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बच्चों ने क्या खाया था, और अधिक जानकारी के लिए उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है. 


कलेक्टर ने यह भी बताया कि कुछ अन्य बच्चे और वयस्क भी बीमार पड़े हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है.


मामगाई ने जानकारी दी कि प्रभावित लोगों के इलाज और भोजन तथा पानी के नमूने जांच के लिए एकत्र करने हेतु बीजापुर के भैरमगढ़ से स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गाँव भेजी गई है.


उन्होंने बताया कि "घटना स्थल वाले इलाके में मोबाइल नेटवर्क की समस्या है. स्वास्थ्य विभाग की टीम के नेटवर्क क्षेत्र में पहुँचते ही वहां की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी मिल पाएगी. वर्तमान में हम पुष्टि कर सकते हैं कि गाँव में फ़ूड पॉइज़निंग से तीन बच्चों की मौत हुई है. बीमार सभी बच्चों और ग्रामीणों का इलाज भैरमगढ़ अस्पताल में चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग की टीम को प्रभावित गाँव में रवाना कर दिया गया है."


कलेक्टर ने कहा कि प्रभावित लोगों की संख्या और घटना के सटीक कारण की आधिकारिक पुष्टि स्वास्थ्य टीम के गाँव से लौटने के बाद ही हो पाएगी. नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के कई गाँवों में मोबाइल नेटवर्क की पहुँच नहीं है और अधिकांश में तो मोटर योग्य सड़कें भी नहींं हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP