तेलंगाना फैक्ट्री धमाके में अब तक 34 मौत
हैदराबाद । डेस्क: तेंलगाना में संगारेड्डी ज़िले के पासामईलरम के केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को हुये धमाके में अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है. 4 लोगों की पहचान कर ली गई है बाकी 23 लोगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.
जिला प्रशासन ने कहा कि धमाके के बाद 24 लोग गायब हैं. इन सभी की तलाश की जा रही है.
बिहार सरकार ने घोषणा की है कि बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हज़ार रुपये का मुआवजा दिया जायेगा.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार इस फैक्ट्री में आग लगने की घटना में हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.
पीएमओ इंडिया के हैंडल से एक्स पर पोस्ट में कहा गया: "तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है.
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिये जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi”