रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

अगले साल से NEET UG की परीक्षा कंप्यूटर के माध्यम से होगी

C

CG Khabar

15 मई 2026, 08:52 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

धर्मेंद्र प्रधान
धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली । डेस्क: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को घोषणा की कि अगले साल से NEET UG की परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों के बीच सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है. 


शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में ओएमआर (OMR) शीट आधारित प्रणाली ही पेपर लीक और धांधली की मुख्य जड़ है, जिसे समाप्त करने के लिए अब तकनीक का सहारा लिया जाएगा.

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने बताया कि 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा के बाद 7 मई को पेपर लीक की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच में पुष्टि हुई कि 'गेस पेपर' के नाम पर वास्तविक प्रश्न पत्र लीक किए गए थे. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अब सीबीआई (CBI) को सौंप दी गई है. 


उन्होंने 'शिक्षा माफिया' के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार कदाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखती है और मेधावी छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.


इस बीच, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने घोषणा की है कि रद्द हुई परीक्षा का पुन: आयोजन रविवार, 21 जून को किया जाएगा. धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों को आश्वासन दिया कि यह कठिन निर्णय राष्ट्र और छात्रों के व्यापक हित में लिया गया है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की गुंजाइश न रहे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP