रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कवर्धा में साइकिल से दफ्तर पहुंचे एसपी और एएसपी

C

CG Khabar

12 मई 2026, 01:55 PM 2 मिनट में पढ़ें 5

पुलिस अघीक्षक कवर्धा
पुलिस अघीक्षक कवर्धा

कवर्धा । संवाददाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल और डीजल के सीमित उपयोग और ऊर्जा संरक्षण की अपील का छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों में सकारात्मक असर दिखने लगा है. मंगलवार को कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मेंद्र सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पुष्पेंद्र सिंह बघेल अपने कार्यालय साइकिल से पहुंचे, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया. 


इन आला अधिकारियों ने खुद पैडल मारकर न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि आम नागरिकों को भी इस राष्ट्रीय मुहिम में योगदान देने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन


एसपी धर्मेंद्र सिंह ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन पैदल या साइकिल से कार्यालय आएं. विशेष रूप से कार्यालय के समीप रहने वाले कर्मियों को वाहनों का अनावश्यक प्रयोग टालने के लिए प्रोत्साहित किया गया है. 


इस पहल में डीएसपी संजय ध्रुव सहित विभाग के कई अन्य कर्मचारी भी शामिल हुए. 


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में ऊर्जा बचत को आर्थिक स्थिरता और वैश्विक मजबूती के लिए अनिवार्य बताया था. 


भारत कच्चे तेल के आयात पर भारी विदेशी मुद्रा खर्च करता है, ऐसे में इस तरह के छोटे प्रयास न केवल आर्थिक मोर्चे पर देश को सशक्त बनाएंगे, बल्कि पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में भी एक सामूहिक योगदान साबित होंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP