सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग, सुरक्षित निकाले गए डोनाल्ड ट्रंप

C

CG Khabar

26 अप्रै. 2026, 01:36 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । डेस्क: वॉशिंगटन डीसी में आयोजित वार्षिक 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यक्रम स्थल के ठीक बाहर अचानक गोलियों की आवाज सुनी गई. फायरिंग की घटना के वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होटल के बॉलरूम में मौजूद थे, जहां से उन्हें सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब पांच राउंड फायरिंग हुई, जिसकी आवाज बॉलरूम के भीतर तक सुनी गई. 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सामने आए दृश्यों में राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य मेहमानों को सुरक्षा के लिए मेजों के पीछे छिपते हुए देखा गया. 


घटना के तुरंत बाद भारी हथियारों से लैस सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरे में ले लिया. व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष वेइजिया जियांग ने बताया कि स्थिति का आकलन करने के बाद कार्यक्रम को दोबारा शुरू किया जाएगा. हालांकि, गोलीबारी होटल के भीतर नहीं बल्कि बाहर हुई थी, प्रशासन जल्द ही इस मामले पर विस्तृत जानकारी साझा करेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP