शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर उद्योग खुलेगा

C

CG Khabar

22 नव. 2025, 12:55 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

सेमीकंडक्टर उद्योग
सेमीकंडक्टर उद्योग

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना से प्रदेश के युवाओं के लिए वैश्विक रोज़गार और उच्च-प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण के नए अवसर खुल गए हैं. पॉलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप निर्माता कंपनी, छत्तीसगढ़ में ₹1143 करोड़ की लागत से एक अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई स्थापित कर रही है. 


यह प्लांट वर्ष 2030 तक 10 अरब चिप्स का उत्पादन करेगा, जिसका उपयोग टेलीकॉम, 6G/7G, लैपटॉप और पावर-इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कई उभरती तकनीकों में होगा.


इसी क्रम में, पॉलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के पहले बैच की सूची जारी कर दी है, जिन्हें प्रशिक्षण और नियुक्ति के लिए चुना गया है. इस सूची में दुर्ग, भिलाई, बालोद, रायपुर, बस्तर और रायगढ़ जिलों के कुल 12 इंजीनियरिंग और कॉमर्स ग्रेजुएट्स शामिल हैं.


कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि चयनित युवाओं को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए पहले चेन्नई ले जाया जाएगा. इसके बाद, उन्हें एस्टोनिया, सिंगापुर और फ्रांस स्थित पॉलीमैटेक के वैश्विक प्लांट्स में भी अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण दिया जाएगा. युवाओं के हवाई यात्रा, आवास और भोजन सहित सभी खर्च कंपनी द्वारा वहन किए जाएंगे.


कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, ये सभी उम्मीदवार फ्रेश इंजीनियर्स/ग्रेजुएट्स हैं और मार्च 2026 तक चयनित युवाओं की संख्या बढ़कर 200 से 250 तक हो जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP