पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर फिर से होगा मतदान
कोलकाता | डेस्क: शनिवार यानी दो मई को पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर फिर से मतदान कराया जाएगा.
इनमें मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथ और दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथ शामिल हैं.
इन बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा.
चुनाव आयोग को इन बूथों से गड़बड़ी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद यहां दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया गया है.
चुनाव आयोग के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा ने पत्र लिखकर इसकी जानकारी पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को दी है.