सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

राजस्थान: कोटा में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत, मलबे में कई दबे

C

CG Khabar

07 फ़र. 2026, 07:16 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

कोटा में इमारत गिरी
कोटा में इमारत गिरी

कोटा । डेस्क: राजस्थान के कोटा शहर के तलवंडी इलाके में शनिवार रात 7 फरवरी, 2026 एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई. इस दुर्घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. 


जिस इमारत में यह हादसा हुआ, वहां एक रेस्टोरेंट संचालित था, जिसके कारण मलबे में ग्राहकों और कर्मचारियों के फंसे होने की खबर है.

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है. 


राजस्थान के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने इसे एक "बड़ी दुर्घटना" बताते हुए पुष्टि की है कि अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है और नौ लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है. 


जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया और स्थानीय विधायक संदीप शर्मा भी मौके पर मौजूद हैं. 


राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और क्रेन व अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है ताकि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके. प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि इमारत के गिरने का मुख्य कारण क्या था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP