मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

दीवाली पर रेलवे ट्रैक पर पटाखे फोड़ने वाला यात्री पेंड्रा रोड स्टेशन से गिरफ्तार

दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सफर के दौरान उस्लापुर स्टेशन पर ट्रैक पर उतरकर रॉकेट छोड़ने और चलती ट्रेन से पटाखे लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी सुजीत सिंह को पेंड्रा रोड स्टेशन पर हिरासत में लिया गया.

C

CG Khabar

10 नव. 2026, 03:58 AM 2 मिनट में पढ़ें 70

सुजीत सिंह- रेलवे ट्रैक पर फटाका फोड़ने पर गिरफ्तार
सुजीत सिंह- रेलवे ट्रैक पर फटाका फोड़ने पर गिरफ्तार

पेन्ड्रा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ दीवाली के दिन ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर पटाखे फोड़ने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और शासकीय रेलवे पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम द्वारा की गई है. पकड़ा गया आरोपी सुजीत सिंह दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस का यात्री था.

मामले की जानकारी के अनुसार, आरोपी दीवाली की रात दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में यात्रा कर रहा था. जब ट्रेन उस्लापुर स्टेशन पर रुकी, तो वह नीचे उतरकर पटरी पर खड़ा हो गया और वहाँ से रॉकेट (पटाखा) छोड़ा. उसने इस पूरी घटना का एक वीडियो भी बनाया. 

वहीं ट्रेन में सवार एक अन्य यात्री ने भी उसकी इस हरकत को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

आरोप है कि ट्रेन के शुरू होने के बाद वह डिब्बे के दरवाजे से बाहर हाथ निकालकर पटाखे लहरा रहा था, जिससे कोई गंभीर हादसा हो सकता था. 

वीडियो के सामने आते ही बिलासपुर रेलवे कंट्रोल रूम ने तुरंत पेंड्रा रोड स्थित आरपीएफ यूनिट को अलर्ट भेजा. सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने पेंड्रा रोड स्टेशन पर आरोपी की तलाश शुरू की.

तलाशी के दौरान टीम ने आरोपी को ट्रेन के जनरल डिब्बे से ढूँढ निकाला और उसे हिरासत में ले लिया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने उस्लापुर स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर पटरी पर पटाखे चलाए थे. फिलहाल, पेंड्रा रोड जीआरपी ने आरोपी सुजीत सिंह के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

2 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

2 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

3 घंटे पहले

भूपेश भगेल- पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होती तो किसानों को मिलता ₹3385 प्रति क्विंटल धान- भूपेश बघेल

3 घंटे पहले

भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार- अंग बेचने के लिये हत्या
छत्तीसगढ़

चाचा ने 4 साल के भतीजे की हत्या कर अंग निकाला, ऑनलाइन बेचने का था इरादा

3 घंटे पहले

सूरजपुर में चितकबरा हाथी ने दीवाली की रात दो लोगों को मारा
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में ‘कबड़ा कान’ का खौफ: दिवाली की रात हाथी ने दो को रौंदा, दोनों की मौत

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP