मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

शराब के नशे में धुत बीकॉम के छात्र ने गढ़ाटोली में खाना परोसने की बात को लेकर अपनी मां पर अधजली लकड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

C

CG Khabar

10 नव. 2026, 05:43 AM 2 मिनट में पढ़ें 52

मां की हत्या
मां की हत्या

जशपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जशपुर स्थित सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ाटोली गांव से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने अपनी ही जन्मदात्री पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. 

शासकीय नवीन महाविद्यालय मनोरा में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र और पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का निवासी 22 वर्षीय रोशन मिंज उर्फ जिंदल 2-3 नवंबर को अपने घर गढ़ाटोली आया हुआ था. 7 नवंबर की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच वह अपने दोस्तों के साथ अत्यधिक शराब पीकर घर पहुंचा.

घर लौटते ही उसने अपनी मां वेनेदिक्ता कुजूर से भोजन मांगा. मां ने उससे कहा कि दिन का खाना रखा हुआ है, जिसे वह स्वयं निकालकर खा ले. 

इतनी सी बात पर रोशन आगबबूला हो उठा और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर आरोपी ने चूल्हे के पास पड़ी अधजली लकड़ी उठाई और अपनी मां के हाथ, पैर और पीठ पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. हमले में गंभीर रूप से घायल होकर महिला जमीन पर गिर पड़ी.

उस समय घर में सो रही आरोपी की बहन जब मां को बचाने बीच-बचाव करने पहुंची, तो हैवान बने भाई ने उसे भी डंडे से पीट दिया. 

इसके बाद उसने अपने छोटे भाई को भी खाना न बचाने की बात पर डराया-धमकाया और मौके से भागकर जुरगुम की तरफ चला गया. 

घटना के तुरंत बाद घर में मौजूद बच्चों ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल वेनेदिक्ता को जिला अस्पताल जशपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया.

घटना के वक्त मृतका के पति सुरेंद्र मिंज डोडकाचौरा में एक निर्माणाधीन मकान की रखवाली करने गए थे. 8 नवंबर की सुबह 7 बजे एक परिचित से घटना की सूचना मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे और पत्नी से पूरी जानकारी ली. इसके बाद वे अपनी बेटी की दवाई लेने चले गए, लेकिन जब वे वापस लौटे तो अत्यधिक चोटों के कारण उनकी पत्नी दम तोड़ चुकी थीं.

पति की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या की जांच शुरू की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी रोशन मिंज को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने शराब के नशे में खाना न मिलने पर अधजले डंडे से मां पर हमला करने का जुर्म कबूल कर लिया. 

आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल अधजली लकड़ी जब्त की गई, घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए गए और शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

एक घंटा पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

एक घंटा पहले

भूपेश भगेल- पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होती तो किसानों को मिलता ₹3385 प्रति क्विंटल धान- भूपेश बघेल

एक घंटा पहले

भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार- अंग बेचने के लिये हत्या
छत्तीसगढ़

चाचा ने 4 साल के भतीजे की हत्या कर अंग निकाला, ऑनलाइन बेचने का था इरादा

एक घंटा पहले

सूरजपुर में चितकबरा हाथी ने दीवाली की रात दो लोगों को मारा
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में ‘कबड़ा कान’ का खौफ: दिवाली की रात हाथी ने दो को रौंदा, दोनों की मौत

2 घंटे पहले

दीपांशी नेताम-भिलाई
छत्तीसगढ़

अहमदाबाद में स्वर्णिम सफलता के बाद भिलाई की दीपांशी नेताम की नज़रें अब ओलंपिक पर

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP