शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर का नागलोक है पखांजूर

C

CG Khabar

10 मार्च 2026, 05:20 AM 1 मिनट में पढ़ें 13

सांप
सांप

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर का नागलोक है पखांजूर जहां पिछले 3 सालों में 110 लोगों की मौत सर्पदंश तथा प्राकृतिक आपदाओं में हुई है. इन 3 सालों में कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, दुर्ग कोंदूल तथा पखांजूर में कुल 273 लोगों की मौत हुई है. इस तरह से पखांजूर में ही करीब 40 फीसदी मौतें हुई हैं.


छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार साल 2023 में कांकेर में 10, चारामा में 9, नरहरपुर में 18, भानुप्रतापपुर में 9, अंतागढ़ में 8, दुर्गकोंदूल में 6 तथा पखांजूर में 37 मौतें हुई है. कुल मिलाकर 97 मौतें हुई हैं.

विज्ञापन


इसी तरह से साल 2024 में कांकेर में 10, चारामा में 6, नरहरपुर में 17, भानुप्रतापपुर में 4, अंतागढ़ में 11, दुर्गकोंदूल में 6 तथा पखांजूर में 38 मौतें हुई है. कुल मिलाकर 92 मौतें हुई हैं.


साल 2025 में 31 जनवरी 2026 तक कांकेर में 4, चारामा में 1, नरहरपुर में 13, भानुप्रतापपुर में 7, अंतागढ़ में 21, दुर्गकोंदूल में 3 तथा पखांजूर में 35 मौतें हुई है. कुल मिलाकर 84 मौतें हुई हैं.


तीनों सालों के आंकड़ों पर यदि गौर किया जाये ते पखांजूर में ही सबसे ज्यादा मौतें सर्पदंश से हुई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

एक दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

2 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

5 दिन पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP