मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में मंगलवार सुबह एक पुरानी दो मंजिला इमारत ढह गई. इस हादसे में तीन साल की एक मासूम बच्ची और एक पुरुष की मौत हो गई है. मलबे से 6 से 7 लोगों को घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कई अन्य के अभी भी दबे होने की आशंका है.

C

CG Khabar

17 नव. 2026, 01:35 PM 2 मिनट में पढ़ें 25

दिल्ली में इमारत ढही
दिल्ली में इमारत ढही

नई दिल्ली । डेस्क: पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में मंगलवार सुबह एक पुरानी दो मंजिला इमारत अचानक ढह गई. अधिकारियों के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में तीन साल की एक बच्ची और एक पुरुष की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं. मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है.

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर इमारत गिरने की सूचना मिली थी. कॉल मिलते ही आपातकालीन बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. 

एक अधिकारी ने बताया कि मलबे के नीचे से छह से सात लोगों को बाहर निकाला गया है और उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ महीनों के दौरान इमारत गिरने की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इससे पहले 15 नवंबर को पहाड़गंज में एक इमारत ढहने से कई लोग घायल हो गए थे. वहीं, 5 नवंबर को पुरानी दिल्ली के हौज काजी इलाके में एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से छह लोगों की जान चली गई थी. इसके अलावा, सितंबर महीने में भी सत्य निकेतन स्थित पेइंग गेस्ट (PG) आवास वाली पांच मंजिला इमारत के गिरने से छात्रों समेत सात लोगों की मौत हुई थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP