सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

नेपाल: केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक 5 दिनों की हिरासत में

C

CG Khabar

30 मार्च 2026, 02:10 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

केपी शर्मा ओली
केपी शर्मा ओली

काठमांडू । डेस्क: काठमांडू जिला अदालत ने रविवार को एक आदेश जारी करते हुए नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यह कार्रवाई पिछले सितंबर में 'जेन-जेड' (Gen Z) के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों की मौत और सुरक्षा बलों द्वारा कथित अत्यधिक बल प्रयोग की जांच के सिलसिले में की गई है. 


न्यायमूर्ति आनंद श्रेष्ठ की एकल पीठ ने सरकारी वकीलों की याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया. हालांकि अभियोजन पक्ष ने 10 दिनों की हिरासत मांगी थी, लेकिन अदालत ने जांच के लिए पांच दिन की मोहलत दी.

विज्ञापन


दोनों नेताओं को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया था. सुनवाई के दौरान रमेश लेखक को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश किया गया, जबकि स्वास्थ्य कारणों से त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल (TUTH) में उपचाराधीन केपी शर्मा ओली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए. 


सरकारी वकीलों ने दलील दी कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए हिरासत जरूरी है, वहीं बचाव पक्ष के वरिष्ठ वकीलों ने इसे आधारहीन बताते हुए रिहाई की मांग की. 


यह गिरफ्तारी एक उच्च स्तरीय जांच आयोग की सिफारिशों के बाद हुई है, जिसमें सितंबर 8-9 की हिंसा के दौरान नेताओं के लापरवाह आचरण के लिए आपराधिक कार्यवाही की बात कही गई थी. इस बीच, दोनों नेताओं की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाएं भी दायर की गई हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP