सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

मुंबई में बच्चे पर कुत्ता छोड़ने वाला गिरफ्तार

C

CG Khabar

21 जुल. 2025, 06:08 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

कुत्ता
कुत्ता

मुंबई । डेस्क: बच्चे पर कुत्ता छोड़ने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई के मानखुर्द इलाके में पिछले दिनों रात करीब 10 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. मुंबई पुलिस के अनुसार, मोहम्मद सोहैल खान ने जानबूझकर अपने पालतू कुत्ते को एक नाबालिग लड़के पर छोड़ दिया, जो एक खड़ी ऑटो-रिक्शा में खेल रहा था.


इस हमले में कुत्ते ने बच्चे के चेहरे और हाथों पर काट लिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा गया.

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, खान ने बिना किसी उकसावे के अपने भूरे रंग के पालतू कुत्ते को बच्चे पर छोड़ दिया. कुत्ते ने बच्चे पर बार-बार हमला किया, जबकि खान हंसते हुये और मजा लेते हुए यह सब देखता रहा. बच्चे को ठुड्डी और हाथों पर चोटें आईं, और वह मानसिक रूप से भी आघात में है.


मुंबई पुलिस ने बताया, "17 जुलाई को रात 10 बजे के आसपास, शिकायतकर्ता का नाबालिग बेटा आवासीय क्षेत्र में एक खड़े रिक्शा में खेल रहा था, तभी उसी इलाके का परिचित मोहम्मद सोहैल खान ने जानबूझकर अपने कुत्ते को छोड़ दिया. नियंत्रण और निगरानी की कमी के कारण कुत्ते ने बच्चे की ठुड्डी पर काट लिया, जिससे उसे चोट पहुंची."


शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर, मानखुर्द पुलिस स्टेशन में खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 291, 125, और 125(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को बीएनएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस भी जारी किया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP