मुंबई में बस ने 4 पैदल यात्रियों को कुचला, 9 घायल
मुंबई । डेस्क: मुंबई में एक बार फिर बेस्ट बस की लापरवाही ने लोगों की जान ले ली. सोमवार रात करीब 10 बजे मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के पास एक इलेक्ट्रिक बेस्ट बस ने बस स्टॉप पर खड़े लोगों को कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में चार पैदल यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कम से कम नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस स्टॉप पर यात्री बस का इंतजार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक बस ने नियंत्रण खो दिया और एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बस पलट गई. पुलिस के मुताबिक, बस ने करीब 10 से 12 लोगों को अपनी चपेट में लिया था.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम, दमकल विभाग और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है. बस चालक से पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.
गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल 9 दिसंबर को मुंबई के कुर्ला इलाके में भी बेस्ट बस की टक्कर से नौ लोगों की मौत हो गई थी और 37 से अधिक लोग घायल हुए थे. एक बार फिर इसी तरह की घटना सामने आने से बेस्ट बसों की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
बस एक्सीडेंट वीडियो
CCTV footage of bhandup bus accident
footage shows several passengers standing on the roadside when a bus suddenly approaches at high speed
People start running to save their lives #Bhandup#BESTbus@MumbaiPolice @mybmc pic.twitter.com/1VQxUdqSdN
— Indrajeet chaubey (@indrajeet8080) December 30, 2025