छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों में सबसे ज्यादा 12वीं पास
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास बेरोजगारों की संख्या 6 लाख 71 हजार 988 है. जो शिक्षित रजिस्टर्ड बेरोजगारों में सबसे ज्यादा है. छत्तीसगढ़ में बेरोजगार दफ्तर में नाम लिखाने वाले लोगों की संख्या 15 लाख 45 हजार 590 है.
वहीं, तकनीकी शिक्षा प्राप्त बेरोजगार 3 लाख 59 हजार 510 है. इसके बाद स्नातक बेरोजगारों की संख्या 3 लाख 55 हजार 337 है.
इसके बाद स्नाकोत्तर बेरोजगारों की संख्या 2 लाख 4 हजार 661 है. इसी तरह से व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त बेगोजगारों की संख्या 1 लाख 9 हजार 978 है.
छत्तीसगढ़ में सबसे कम शिक्षित बेगोजगारों में 10वीं पास बेरोजगार हैं जिनकी संख्या 91 हजार 784 है.
इन शिक्षित बेरोजगारों में अनुसूचित जाति के 2 लाख 26 हजार 273, अनुसूचित जनजाति के 4 लाख 34 हजार 849, अति पिछड़ा वर्ग के 3 लाख 85 हजार 138 तथा सामान्य वर्ग के 4 लाख 99 हजार 330 बेरोजगार हैं जिनमें से 7 लाख 29 हजार 484 महिलायें तथा 8 लाख 16 हजार 106 पुरुष बेरोजगार है.
इस तरह से छत्तीसगढ़ में सामान्य वर्ग के बेरोजगारों की संख्या सबसे ज्यादा है.
हालांकि, पेश किये गये आंकड़ें केवल उन लोगों के हैं जिन्होंने रोजगार दफ्तर में अपना नाम लिखवाया है. वास्तविक संख्या इससे कई गुना ज्यादा है. फिर भी विश्लेषण करने के लिये पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या से पूरे छत्तीसगढ़ राज्य की झलक मिल जाती है.