सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

मेलानिया ट्रंप ने जेफ्री एपस्टीन के साथ संबंधों को नकारा

C

CG Khabar

10 अप्रै. 2026, 10:30 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

मेलानिया ट्रंप
मेलानिया ट्रंप

वाशिंगटन । डेस्क: अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने उन तमाम दावों और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का खंडन किया है जिनमें उन्हें दिवंगत यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की शिकार या उससे जुड़ी हुई बताया जा रहा था. व्हाइट हाउस में एक विशेष बयान जारी करते हुए मेलानिया ने स्पष्ट किया कि एपस्टीन ने उनका परिचय उनके पति डोनाल्ड ट्रंप से नहीं कराया था. 


उन्होंने इन दावों को "निराधार झूठ" करार देते हुए कहा कि वह और उनके वकील इन भ्रामक सूचनाओं के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं.

विज्ञापन


मेलानिया ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उन्हें एपस्टीन द्वारा किए गए अपराधों या पीड़ितों के साथ उसके दुर्व्यवहार के बारे में कभी कोई जानकारी नहीं थी. 


उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपनी और एपस्टीन की तस्वीरों को "फर्जी" बताया. 


अपने पति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पहली बार न्यूयॉर्क की एक पार्टी में मिले थे, न कि एपस्टीन के माध्यम से. 


उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क और पाम बीच के सामाजिक हलकों में एक ही कार्यक्रमों में आमंत्रित होना सामान्य बात थी, लेकिन उनका एपस्टीन या उसकी सहयोगी गिलेन मैक्सवेल के साथ कभी कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं रहा. मेलानिया ने इन आरोपों को "ओछी राजनीति" से प्रेरित बताया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP