सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

MP में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या

C

CG Khabar

26 जुल. 2025, 06:04 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

जहर
जहर

भोपाल । डेस्क: मध्य प्रदेश के सागर जिले के तेहार गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के चार सदस्यों ने कीटनाशक सल्फास टैबलेट खाकर आत्महत्या कर ली. मृतकों की पहचान मनोहर लोधी (45), उनकी बुजुर्ग मां फूलरानी लोधी (70), बेटी शिवानी (18) और बेटे अंकित (16) के रूप में हुई है. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.


पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शनिवार तड़के पड़ोसियों ने उल्टी की आवाज सुनी और तुरंत एंबुलेंस बुलाई. 

विज्ञापन


फूलरानी और अंकित की मौत घर पर ही हो गई, जबकि शिवानी की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. 


मनोहर को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया.


सागर जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर तेहार गांव में रहने वाले इस परिवार ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है. 


स्थानीय लोगों के अनुसार, मनोहर की पत्नी कुछ दिन पहले अपने मायके चली गई थीं. यह आत्महत्या पारिवारिक विवाद के कारण हुई या किसी अन्य वजह से, इसकी जांच पुलिस कर रही है.


खुरई सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की कि चारों ने सल्फास टैबलेट का सेवन किया था. 


अस्पताल में लाये जाने पर दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बाकी दो को सागर जिला अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया, लेकिन तब तक उनकी भी मृत्यु हो चुकी थी.


खुरई थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह डांगी ने बताया, "हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर चार लोगों ने आत्महत्या का रास्ता क्यों चुना. सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP