सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में सुरक्षाकर्मी की जान गई

C

CG Khabar

31 मार्च 2026, 02:48 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उरगा थाना अंतर्गत सरबुंदिया मुख्य मार्ग पर दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों के बीच हुई सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. इस दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है.


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की शिनाख्त करतला क्षेत्र के केरवाद्वरी निवासी 23 वर्षीय करन सिंह यादव के रूप में हुई है. करन पीएसएएस कंपनी में बतौर सुरक्षाकर्मी तैनात था. 

विज्ञापन


हादसा उस वक्त हुआ जब करन अपने साथी वीरेंद्र कुमार (25 वर्ष) के साथ अपनी सुबह की शिफ्ट खत्म कर सरबुंदिया में एक मित्र के घर से भोजन करके वापस लौट रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई.


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों ही वाहनों की गति काफी अधिक थी और संभवतः गलत दिशा से आने के कारण यह घातक दुर्घटना हुई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि करन के सिर और हाथों में गंभीर चोटें आईं. 


राहगीरों की तत्परता से तीनों घायलों को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान करन ने दम तोड़ दिया. 


वीरेंद्र और दूसरी बाइक के चालक का फिलहाल अस्पताल में उपचार चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

5 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

5 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

11 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

13 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

15 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP