शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: में दो ट्रेलरों के बीच टक्कर, एक चालक की मौत, दूसरा फरार

C

CG Khabar

27 जून 2026, 01:33 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

ट्रेलर टक्कर
ट्रेलर टक्कर

कोरबा । संवाददाता: कटघोरा थाना क्षेत्र के भालूमोड़ के पास शनिवार तड़के दो अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रेलरों के बीच हुई इस सीधी भिड़ंत में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मृतक का शव केबिन के मलबे में बुरी तरह फंस गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया.


हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को मृतक के शव को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा. केबिन को काटकर शव को बाहर निकाला गया और पंचनामा के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

विज्ञापन


पुलिस ने इस दुखद घटना की जानकारी वाहन मालिक और मृतक के परिवार को दे दी है, और परिजनों के आने के बाद ही शव की आधिकारिक पहचान स्पष्ट हो सकेगी.


वहीं, दुर्घटना के बाद दूसरे ट्रेलर का चालक मौके से भागने में सफल रहा. कटघोरा पुलिस ने फरार आरोपी चालक और उसके वाहन की तलाश तेज कर दी है. 


इसके लिए दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच के मुताबिक, दोनों वाहनों की गति बेहद तेज थी और संतुलन खोने की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

4 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

4 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

10 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

16 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

17 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP