शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोलकाता: PM मोदी की तस्वीर जलाने वाला युवक गिरफ्तार

C

CG Khabar

26 जुल. 2026, 05:16 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

गिरफ्तार
गिरफ्तार

कोलकाता । डेस्क: नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर कोलकाता में छात्र संगठनों द्वारा आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर जलाकर सिगरेट सुलगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान उत्तर 24 परगना जिले के बारसात निवासी सौमिक चट्टोपाध्याय के रूप में हुई है.


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को सियालदह से एस्प्लेनेड तक आयोजित एक विरोध मार्च से ठीक पहले हुई. इस मार्च का उद्देश्य केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करना था. 


घटना का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें आरोपी प्रधानमंत्री की जलती हुई तस्वीर से सिगरेट जलाते हुए दिखाई दे रहा है.


इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बारसात थाने में शनिवार सुबह एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को हिरासत में ले लिया. 


पुलिस का कहना है कि आरोपी का यह कृत्य प्रधानमंत्री पद का अपमान करने और सार्वजनिक व्यवस्था को भंग करने की मंशा से किया गया था. फिलहाल, पुलिस डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP