खड़गे बोले: RSS ने कभी नहीं गाया 'वंदे मातरम्', फिर कैसा राष्ट्रवाद?
नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर इसे देश की 'सामूहिक आत्मा को जगाने वाला' और आजादी की लड़ाई का नारा बताया. हालांकि, उन्होंने इसी के साथ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जमकर हमला बोला.
खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर दावा किया कि BJP और RSS ने कभी भी अपनी शाखाओं या कार्यालयों में 'वंदे मातरम्' या राष्ट्रगान 'जन गण मन' नहीं गाया. उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि राष्ट्रवाद का 'स्वघोषित संरक्षक' होने का दावा करने वाला संघ, 1925 में अपनी स्थापना के बाद से 'वंदे मातरम्' से बचता रहा है. खड़गे के अनुसार, RSS संगठन की प्रशंसा में 'नमस्ते सदा वत्सले' गाता है, न कि देश की.
Sharing my message on the 150th Anniversary of India’s National Song - Vande Mataram
— Mallikarjun Kharge (@kharge) November 7, 2025
Today marks 150 years of Vande Mataram- India’s National Song, that awakened the collective soul of our nation and became the rallying cry for freedom. Composed by Bankim Chandra Chattopadhyay,… pic.twitter.com/toPYgckiiH
कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि RSS और संघ परिवार ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजों का समर्थन किया, 52 वर्षों तक राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया, संविधान का अपमान किया, और सरदार पटेल के शब्दों में गांधीजी की हत्या में शामिल थे.
इसके विपरीत, खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से 'वंदे मातरम्' की गौरवशाली ध्वजवाहक रही है. उन्होंने याद दिलाया कि 1896 में कलकत्ता में कांग्रेस अधिवेशन के दौरान गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने इसे पहली बार सार्वजनिक रूप से गाया था, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में नई जान फूँक दी थी.
खड़गे की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के बाद आई है, जिसमें पीएम मोदी ने 'वंदे मातरम्' के कुछ महत्वपूर्ण छंदों को 1937 में हटाए जाने और इसके कारण विभाजन को प्रभावित करने का आरोप लगाया था.