सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

केरल: कांग्रेस और वामदल एक-दूसरे की 'B-Team', BJP असली 'A-Team'- PM मोदी

C

CG Khabar

04 अप्रै. 2026, 04:03 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

पीएम मोदी
पीएम मोदी

तिरुवल्ला (केरल) । डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी राज्य केरल के तिरुवल्ला में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और वामपंथी दलों (LDF) पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने विपक्षी दलों द्वारा एक-दूसरे को भारतीय जनता पार्टी की 'बी-टीम' बताए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों गठबंधन सच्चाई जानते हैं, इसलिए वे एक-दूसरे पर यह आरोप लगा रहे हैं. 


उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर केरल में कोई वास्तविक 'ए-टीम' है, तो वह केवल भाजपा है.

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के गैर-जिम्मेदाराना बयान पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में काम करने वाले लाखों भारतीयों, विशेषकर केरलवासियों की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं. 


उन्होंने कहा कि संघर्ष के इस दौर में कांग्रेस केवल अपनी राजनीति साधने के लिए खाड़ी देशों के साथ भारत के संबंधों को जोखिम में डाल रही है. 


पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ईरान और अन्य क्षेत्रों में फंसे भारतीय मछुआरों को सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष केवल सत्ता के खेल में व्यस्त है.


राज्य के विकास पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल को भ्रष्टाचार और सांप्रदायिक राजनीति से मुक्ति की जरूरत है. 


उन्होंने दावा किया कि संप्रग (UPA) शासन की तुलना में उनके कार्यकाल में केरल के लिए केंद्रीय अनुदान में पांच गुना वृद्धि हुई है. 


पीएम मोदी ने स्थानीय युवाओं के पलायन पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य को रोजगार, स्टार्टअप और औद्योगिक विकास की आवश्यकता है, जो केवल एलडीएफ और यूडीएफ की हार के बाद ही संभव है. File Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP