सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

अजित पवार की मौत का मुद्दा संसद में उठाएंगे, केजरीवाल

C

CG Khabar

07 मार्च 2026, 04:16 PM 2 मिनट में पढ़ें 4

केजरीवाल-रोहित पवार
केजरीवाल-रोहित पवार

नई दिल्ली । डेस्क: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता रोहित पवार ने शनिवार, 7 मार्च 2026 को दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान रोहित पवार ने महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु की आपराधिक जांच के मामले में समर्थन की मांग की. 


मीडिया से बात करते हुए रोहित पवार ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने उन्हें इस संवेदनशील मुद्दे को संसद में उठाने और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन


पवार ने कहा, "हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि अजीत दादा को न्याय मिले, चाहे उनकी मृत्यु एक दुर्घटना थी या कोई राजनीतिक साजिश. महाराष्ट्र में हमें न्याय नहीं मिल रहा है. पुलिस ने अभी तक हमारी FIR दर्ज नहीं की है और CID की जांच भी बेहद धीमी गति से चल रही है." 


उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि महाराष्ट्र में इतने बड़े कद के नेता को न्याय नहीं मिल सकता, तो विपक्षी सांसदों के लिए यह अनिवार्य हो जाता है कि वे इस मामले को संसद के पटल पर रखें. 


इसके अलावा, रोहित पवार ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) में सुधार की आवश्यकता पर भी चर्चा की और संस्था के कामकाज पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए इसे सार्वजनिक हित में सुधारने की मांग की.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP