गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

जांजगीर-चांपा जिले में हर रोज 1 दुर्घटना तथा हर 2 दिन में 1 मौत

C

CG Khabar

11 मार्च 2026, 05:38 PM 3 मिनट में पढ़ें 30

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 1 जनवरी 2024 से 14 फरवरी 2026 के बीच 898 सड़क दुर्घटनायें हुई जिसमें 425 लोगों की जान चला गई. इन दुर्घटनाओं में 794 लोग घायल भी हुये हैं. इस तरह से औसतन हर माह 35 सड़क दुर्घटनायें हुई है. जिनमें औसतन हर माह 16 लोगों की मौत हुई है तथा औसतन हर माह 31 लोग घायल हुये हैं.


इसे इस तरह से भी देख सकते हैं कि जांजगीर-चांपा जिले में सड़क दुर्घटना में औसतन हर रोज 1 आदमी/औरत दुर्घटना के शिकार हुये हैं तथा इतने ही लोग घायल हुये है. जबकि औसतन हर 2 दिन में 1 आदमी/औरत मौत के गाल में समा गये हैं.

विज्ञापन


आईये, अब इसे विधानसभावार देखे-


अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में साल 2024 में 155 दुर्घटनायें हुई जिनमें 76 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 144 लोग घायल हुये हैं. अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में साल 2025 में 165 दुर्घटनायें हुई जिनमें 89 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 123 लोग घायल हुये हैं. इसी तरह से अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में साल 2026 के 45 दिनों में 26 दुर्घटनायें हुई जिनमें 13 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 27 लोग घायल हुये हैं.


इस तरह से अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में कुल साल 346 दुर्घटनायें हुई जिनमें 178 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 294 लोग घायल हुये हैं.


जांजगीर विधानसभा क्षेत्र में साल 2024 में 126 दुर्घटनायें हुई जिनमें 49 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 109 लोग घायल हुये हैं. जांजगीर विधानसभा क्षेत्र में साल 2025 में 161 दुर्घटनायें हुई जिनमें 70 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 146 लोग घायल हुये हैं. इसी तरह से जांजगीर विधानसभा क्षेत्र में साल 2026 के 45 दिनों में 17 दुर्घटनायें हुई जिनमें 1 आदमी की मृत्यु हो गई जबकि 22 लोग घायल हुये हैं.


इसी तरह से जांजगीर विधानसभा क्षेत्र में कुल 304 दुर्घटनायें हुई जिनमें 120 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 277 लोग घायल हुये हैं.


पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में साल 2024 में 114 दुर्घटनायें हुई जिनमें 68 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 108 लोग घायल हुये हैं. पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में साल 2025 में 115 दुर्घटनायें हुई जिनमें 51 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 95 लोग घायल हुये हैं. इसी तरह से पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में साल 2026 के 45 दिनों में 19 दुर्घटनायें हुई जिनमें 8 आदमी की मृत्यु हो गई जबकि 20 लोग घायल हुये हैं.


इस तरह से पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 248 दुर्घटनायें हुई जिनमें 127 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 223 लोग घायल हुये हैं.


इस पूरी अवधि में दुर्घटनायें सबसे ज्यादा अकलतरा विधानसभा में 346 हुई, उसके बाद जांजगीर में 304 तथा सबसे कम पामगढ़ में 248 हुई है. जहां तक दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या है तो सबसे ज्यादा अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में 178 की मौत हुई, उसके बाद पामगढ़ में 127 मौौते हुई तथा सबसे कम जांजगीर में 120 मौतें हुई है. और घायलों में सबसे ज्यादा संख्या अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में 294, जांजगीर विधानसभा क्षेत्र में 277 तथा पामगढ़ में 223 लोग घायल हुये हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

5 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

5 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

6 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

1 सप्ताह पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

1 सप्ताह पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP