देशभर में 2539 वैज्ञानिकों की कमी
नई दिल्ली । डेस्क: देशभर में संस्थानों में निदेशक, वैज्ञानिक तथा रिसर्च स्कालरों के कई पद खाली हैं. इससे सवाल उठता है कि इन संस्थानों में काम कैसे हो रहा है. जाहिर है कि वैज्ञानिकों की कमी से विज्ञान सम्मत काम नहीं हो पा रहे हैं.
जहां तक वैज्ञानिकों की बात है तो 2539 पद खाली हैं, निदेशकों के 9 पद तथा रिसर्च स्कालर के 92 पद खाली हैं.
डिपार्टमेंट ऑफ साइँस एण्ड टेक्नालाजी में डायरेक्टर के 1 पद, वैज्ञानिकों के 187 पद, रिसर्च स्कालर के 41 पद खाली हैं. वहीं, डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नालाजी में डायरेक्टर के 6 पद, वैज्ञानिकों के 114 पद तथा रिसर्च स्कालर के51 पद खाली हैं. इसी तरह से काउंसिल ऑफ साइँटिफिक एण्ड इंडस्ट्रियल रिसर्च में डायरेक्टर के 2 पद, वैज्ञानिकों के 2238 पद खाली हैं.
इसकी जानकारी गुरूवार को राज्यसभा में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी है.