ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट विकास नहीं, बड़ा 'अपराध' और 'घोटाला' है: राहुल गांधी
ग्रेट निकोबार । डेस्क: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की 'ग्रेट निकोबार द्वीप समूह विकास परियोजना' पर तीखा प्रहार करते हुए इसे देश की प्राकृतिक और जनजातीय विरासत के खिलाफ एक "गंभीर अपराध" और "बड़ा घोटाला" करार दिया है. द्वीप समूह के दौरे के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में गांधी ने कहा कि जिसे सरकार विकास का नाम दे रही है, वह वास्तव में लाखों पेड़ों की बलि और पर्यावरण का विनाश है.
राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान आदिवासी समुदायों और निवासियों से मुलाकात की और उनकी चिंताओं को सुना.
उन्होंने आरोप लगाया कि 81,000 करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए 160 वर्ग किलोमीटर के वर्षावनों को नष्ट किया जा रहा है और स्थानीय समुदायों के अधिकारों को कुचला जा रहा है.
उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि विकास के नाम पर कॉरपोरेट हितों को प्राथमिकता देने के बजाय स्थानीय लोगों और पर्यावरण की सुरक्षा की जानी चाहिए.
दूसरी ओर, केंद्र सरकार का तर्क है कि यह परियोजना समुद्री व्यापार, कनेक्टिविटी और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भारत के भू-रणनीतिक हितों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.
I travelled through Great Nicobar today.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 29, 2026
These are the most extraordinary forests I have ever seen in my life. Trees older than memory. Forests that took generations to grow.
The people on this island are equally beautiful - both the adivasi communities and the settlers - but… pic.twitter.com/vYdBWdYfIJ