शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

ओडिशा में छत्तीसगढ़ की किशोरी से गैंग रेप

C

CG Khabar

17 जून 2026, 12:38 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

गैंग रेप
गैंग रेप

केंद्रपाड़ा । डेस्क: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. इस सनसनीखेज मामले में कार्रवाई करते हुए ओडिशा पुलिस ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है.


पुलिस के अनुसार, यह वारदात सोमवार रात केंद्रपाड़ा के जाजंगा इलाके में हुई. घटना का खुलासा मंगलवार को तब हुआ जब पीड़िता की मां ने केंद्रपाड़ा सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जब उनकी नाबालिग बेटी शौच के लिए गई थी, तभी नशे में धुत दो युवक उसे जबरन एक सूनसान जगह पर ले गए.


आरोपियों ने चाकू की नोंक पर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. जब किशोरी ने खुद को बचाने का प्रयास किया और विरोध जताया, तो दरिंदों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की. 

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया तो वे उसे जान से मार डालेंगे.


केंद्रपाड़ा के एसपी सिद्धार्थ कटारिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की और 30 व 34 वर्ष की उम्र के दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया. 


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.


पुलिस ने यह भी बताया कि पीड़िता और उसका परिवार मूल रूप से छत्तीसगढ़ के एक गांव के रहने वाले हैं. यह परिवार पिछले तीन महीनों से सड़क किनारे तंबू लगाकर रह रहा था और झाड़ू बेचने का काम करता था. फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP