त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
भोपाल । डेस्क: थिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12431) के बी-1 (B-1) कोच में रविवार को लूनी रिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच अचानक आग लग गई. पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है.
प्रभावित कोच से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है.
घटना के तुरंत बाद ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) सप्लाई को बंद कर दिया गया और आग लगे कोच को ट्रेन से अलग किया गया.
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया.
इस हादसे के कारण ट्रेन संख्या 12955 को महीदपुर रोड स्टेशन पर रोका गया है.
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस रेलखंड को साफ कर यातायात बहाल कर दिया जाएगा.
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.