शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

1.29 करोड़ की चांदी की लूट की कहानी निकली झूठी

C

CG Khabar

05 अक्टू. 2025, 07:04 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

चांदी की लूट
चांदी की लूट

रायपुर | संवाददाता: रायपुर में गन प्वाइंट पर 1.29 करोड़ की चांदी की लूट का मामला झूठा निकला. पूछताछ में कारोबारी राहुल गोयल ने खुद कबूल किया कि उसने यह कहानी गढ़ी थी.


राहुल ने ऑनलाइन सट्टे में भारी रकम गंवाई थी. वह चांदी के कारोबार में ब्रोकर था और आगरा की एक कंपनी से उधार पर चांदी के जेवर मंगवाकर कमीशन पर बेचता था. नुकसान की भरपाई और कंपनी का पैसा लौटाने से बचने के लिए उसने फर्जी लूट की साजिश रची.


घटना 4 अक्टूबर की बताई गई थी. राहुल ने दावा किया था कि दो नकाबपोश उसके फ्लैट में घुसे, उसे बेहोश कर 86 किलो चांदी के जेवर और CCTV का DVR लेकर भाग गए.


पुलिस जांच में सच सामने आया कि कोई लूट नहीं हुई थी. राहुल ने ही यह झूठी FIR दर्ज कराई थी.

सदर बाजार थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस आज औपचारिक खुलासा करेगी.


सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू के मुताबिक, राहुल आगरा का निवासी है और रायपुर में किराए के फ्लैट में रहकर सदर बाजार में जेवरों का कारोबार करता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP