UPSC CSE प्रीलिम्स 2025 नतीजे घोषित
नई दिल्ली । डेस्क: UPSC CSE प्रीलिम्स 2025 के नतीजे आज जारी हो गये हैं. UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी. परीक्षा में दो वस्तुनिष्ठ प्रकार के पेपर (MCQ) शामिल थे, जिनमें से प्रत्येक दो घंटे की अवधि का था और अधिकतम 200 अंक थे. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग थी.
भर्ती परीक्षा के माध्यम से 979 रिक्तियों को भरना-
बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी के उम्मीदवारों के लिये 38 रिक्तियां
अंधेपन या कम दृष्टि वाले उम्मीदवारों के लिये 12
बहरे या कम सुनने वाले उम्मीदवारों के लिये 7
चलने-फिरने में अक्षम उम्मीदवारों के लिए 10
बहरेपन-अंधेपन सहित कई विकलांगताओं वाले उम्मीदवारों के लिये 9
उम्मीदवार नीचे दिये गये चरणों का पालन करके अपने CSE प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं-
सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जायें.
होम पेज पर UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
लॉग इन करने और सबमिट करने के लिए अपनी डिटेल सबमिट करें.
अब आपकी स्क्रीन पर यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परिणाम खुल जायेगा, इसमें दिये गये विवरण की जांच करें.
भविष्य के संदर्भ के लिये उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करें.