मास्को में ड्रोन हमला: एक भारतीय नागरिक की मौत, तीन घायल
मास्को । डेस्क: रूस के मास्को क्षेत्र में रविवार को हुए एक भीषण ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और तीन अन्य भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गए. रूस में स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की पुष्टि की है. दूतावास के अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायल नागरिकों से मुलाकात की है और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं.
One Indian worker has lost his life and three others have been injured in a drone attack in Moscow region earlier today. Embassy officials have visited the location and met the injured workers in the hospital.
The Embassy condoles the loss of life and is working with the…
यह हमला उस समय हुआ जब यूक्रेन ने मास्को क्षेत्र को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए. यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) ने टेलीग्राम पर बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है.
यूक्रेन का कहना है कि उन्होंने एक तेल रिफाइनरी और दो तेल पंपिंग स्टेशनों को निशाना बनाया है. इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य रूस की सैन्य और लॉजिस्टिक्स क्षमताओं को कमजोर करना है. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भी इन हमलों को पूरी तरह से जायज ठहराया है.
दूसरी ओर, रूसी अधिकारियों ने इसे युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया है. मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के अनुसार, इन हमलों में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है और 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से अधिकांश शहर की तेल रिफाइनरी के प्रवेश द्वार के पास मौजूद थे.
रूसी हवाई रक्षा प्रणाली ने मास्को की ओर बढ़ रहे दर्जनों ड्रोनों को मार गिराने का दावा किया है, लेकिन इसके बावजूद कई आवासीय इमारतों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है. Symbolic Photo