सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

डोनाल्ड ट्रंप की मांग: भारत की तर्ज पर अमेरिका में भी अनिवार्य हो 'वोटर ID'

C

CG Khabar

18 अग. 2026, 02:06 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था की सराहना करते हुए अमेरिका में 'सेव अमेरिका एक्ट' को जल्द पारित करने की जोर-शोर से वकालत की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट करते हुए बताया कि हाल ही में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हुई बातचीत के दौरान यह सवाल उठा था कि अमेरिका बिना वैध फोटो पहचान पत्र के चुनाव कैसे करा सकता है.


ट्रंप ने भारत के पिछले आम चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 64.6 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया था, जिसमें एक प्रतिशत से भी कम डाक पत्र (मेल-इन बैलेट) से वोट पड़े थे और हर एक मतदाता के पास वैध फोटो पहचान पत्र होना अनिवार्य था. 

विज्ञापन


इसी के आधार पर उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस से आग्रह किया है कि देश में चुनावी सुरक्षा और निष्पक्षता मजबूत करने के लिए 'सेव अमेरिका एक्ट' को तुरंत लागू किया जाना चाहिए.


व्हाइट हाउस के अनुसार, इस प्रस्तावित विधेयक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संघीय चुनावों में केवल अमेरिकी नागरिक ही मतदान कर सकें. इस कानून के लागू होने से मतदाता पंजीकरण के समय अमेरिकी नागरिकता का प्रमाण और वैध पहचान पत्र देना अनिवार्य हो जाएगा. 


इसके अतिरिक्त, इस विधेयक के तहत डाक द्वारा मतदान (मेल-इन वोटिंग) को केवल विशेष परिस्थितियों, जैसे बीमारी, विकलांगता, सैन्य सेवा या यात्रा तक ही सीमित करने तथा राज्यों को अपनी मतदाता सूचियों से गैर-नागरिकों के नाम हटाने का प्रावधान किया गया है. 


प्रशासन ने अन्य देशों से तुलना करते हुए कहा कि भारत और ब्राजील जैसे देश बायोमेट्रिक डेटाबेस से मतदाता पहचान पत्र को जोड़ते हैं, जबकि अमेरिका में मुख्य रूप से स्व-सत्यापन पर निर्भरता रहती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP