शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

5 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी की कोर कमेटी बैठक, नई रणनीति पर होगा मंथन

C

CG Khabar

02 अग. 2026, 06:31 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

अभिजीत दिपके
अभिजीत दिपके

छत्रपति संभाजीनगर । डेस्क: NEET पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए व्यापक विरोध-प्रदर्शनों और उसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अपनी भावी रणनीति तय करने जा रही है. पार्टी के कोर सदस्यों की एक अहम बैठक आगामी 5 अगस्त को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बुलाई गई है.  


यह बैठक CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर आयोजित की जाएगी. 


सूत्रों के अनुसार, नीट पेपर लीक विवाद को लेकर दिल्ली में महीने भर चले सफल आंदोलन के बाद कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को कुछ समय अपने परिवारों के साथ बिताने की सलाह दी गई थी. 


अब पार्टी के कोर ग्रुप को छात्रों, युवाओं और कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनके सुझावों के साथ बैठक में शामिल होने को कहा गया है.


बैठक के समापन के बाद 5 अगस्त को ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन अपने अगले बड़े कदम और भविष्य की कार्ययोजना का औपचारिक ऐलान करेगा.  


इसी बीच, अभिजीत दीपके ने अपने आवास पर स्थानीय लोगों, छात्रों और पड़ोसी जिलों से आए आगंतुकों से मुलाकात की और बच्चों के साथ 'फ्रेंडशिप डे' भी मनाया. गौरतलब है कि CJP के बैनर तले 'जेन-जी' (Gen Z) युवाओं द्वारा चलाए गए इस आंदोलन के बड़े राजनीतिक असर देखने को मिले थे, जिसके दबाव में पिछले सप्ताह केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP