चीन से दुर्लभ खनिज, अमरीका देगा छात्र वीजा- ट्रंप
नई दिल्ली । डेस्क: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे के अनुसार चीन रेयर अर्थ मिनरल देगा, बदले में चीनी छात्रों को वीजा दिया जायेगा. अमरीका और चीन के बीच एक नये समझौते पर सहमति बनी है, जिसमें चीन दुर्लभ खनिजों (रेयर अर्थ्स) और मैग्नेट की आपूर्ति करेगा, जबकि अमरीका चीनी छात्रों को अपने विश्वविद्यालयों में पढ़ने की अनुमति देगा.
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस डील को अपनी "कूटनीतिक जीत" बताया और कहा कि यह दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
चीन अमरीका को रेयर अर्थ्स और मैग्नेट देगा, जो टेक्नोलॉजी और उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण हैं. बदले में, अमरीका चीनी छात्रों को वीजा देगा.
अमरीका को 55% टैरिफ मिलेगा, जबकि चीन को 10%. हालांकि यह समझौता अभी ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की स्वीकृति पर निर्भर है.
गौरतलब है कि इस साल मई में दुर्लभ खनिजों को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. चीन ने निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी, जिससे अमरीकी उद्योगों को दिक्कत हो रही थी. इस समझौते से व्यापारिक रिश्तों में सुधार की उम्मीद है.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "हमारे रिश्ते शानदार हैं!"