छत्तीसगढ़: रायपुर हत्या, लूटपाट और अपहरण में राज्य में नंबर 1 पर
रायपुर । संवाददाता: रायपुर न केवल छत्तीसगढ़ की राजधानी है बल्कि वह अपराध की भी राजधानी है. छत्तीसगढ़ में पिछले दो सालों में हत्या के 170, लूटपाट के 143 तथा अपहरण के 1079 मामलें दर्ज किये गये हैं. जबकि पूरे छत्तीसगढ़ में हत्या के 2032, लूटपाट के 802 तथा अपहरण के 6993 मामलें दर्ज किये गये हैं.
इसी तरह से छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पिछले दो सालों में 109 हत्यायें, 79 लूटपाट तथा 665 अपहरण के मामलें दर्ज किये गये हैं. इन आंकड़ों के साथ बिलासपुर छत्तीसगढ़ में अपराध के मामलों में नंबर 2 पर है.
छत्तीसगढ़ में अपराध के मामलों में दुर्ग जिला 3रे नंबर पर है. वहां पिछले दो सालों में 114 हत्यायें, 97 लूटपाट तथा 622 अपहरण के मामलें दर्ज किये गये हैं.
छत्तीसगढ़ में अपराध के मामलों में ऊर्जा नगरी कोरबा चौथे स्थान पर है. वहां पर पिछले दो सालों में 99 हत्यायें, 56 लूटपाट तथा 412 अपहरण के मामलें दर्ज किये गये हैं.
छत्तीसगढ़ में अपराध के मामलों में आश्चर्यजनक रूप से जांजगीर-चांपा जिला पांचवे स्थान पर है. वहां पर 58 हत्यायें, 41 लूटपाट तथा 397 अपहरण के मामलें दर्ज किये गये हैं.
इसी तरह से बलौदाबाजार 6वें, रायगढ़ 7वें, सरगुजा 8वें, महासमुंद 9वें तथा जशपुर 10वें स्थान पर है.
जशपुर में 117 हत्यायें, 24 लूटपाट तथा 165 अपहरण के केस दर्ज किये गये हैं.
छत्तीसगढ़ में सबसे कम अपराध 33 जिलों में नारायणपुर में हुये हैं.
वैसे रेलवे में 3 हत्यायें, 8 लूटपाट तथा 11 अपहरण के मामलें दर्ज हुये हैं.