रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: रायपुर संभाग में हर दो दिन में तीन बलात्कार

छत्तीसगढ़: रायपुर संभाग में रोज होता है 1.72 बलात्कार !

C

CG Khabar

19 मार्च 2026, 02:56 AM 1 मिनट में पढ़ें 5

रेप
रेप

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ का राजधानी जिस संभाग रायपुर में स्थित है, वहां सरकारी आंकड़ों के अनुसार औसतन रोज 1 से ज्यादा 2 के करीब बलात्कार होते हैं. यह पिछले तीन साल 2023, 2024 और 2025 का आंकड़ा है.


रायपुर संभाग में इन तीन सालों में 1885 बलात्कार हुये हैं, इस तरह से रोज औसतन 1.72 बलात्कार के केस दर्ज किये गये हैं. इन 1885 बलात्कार में 255 लोग दोषमुक्त हुये हैं तथा 1294 मामले अभी न्यायालय में लंबित हैं.

विज्ञापन


सरकारी आंकड़ें के चीख-चीखकर कह रहे हैं कि रायपुर संभाग लड़कियों तथा महिलाओं के हरगिज भी सुरक्षित नहीं है.


इसी तरह से पिछले तीन सालों में यहां हत्या के 510 मामलें दर्ज किये गये हैं. इस तरह से रायपुर संभाग में औसतन 2.14 दिन में एक हत्या हुई है. जिनमें से 478 गिरफ्तार किये गये हैं. इनमें से 26 दोषमुक्त हो गये हैं तथा 347 मामले न्यायालय में लंबित हैं.


रायपुर संभाग में इन तीन सालों में बलवा के 677 मामले दर्ज किये गये हैं, चोरी के 6293 तथा डकैती के 32 मामले दर्ज हुये हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP